Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग –बागेश्वर में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी पर आया भाजपा प्रवक्ता का बयान।

बागेश्वर मे हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेस: भाजपा

बागेश्वर में हुई किसी गिरफ्तारी मे सरकार का कोई लेना देना नही

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि शुक्रवार को बागेश्वर में बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई जिसके पीछे कारण आचार संहिता और धारा 144 का उलंघन बताया जा रहा है। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार को भी आड़े हाथों लिया वहीं अब भाजपा ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव मे कांग्रेस हार की आशंका से बौखलाकर आरोप प्रत्यारोप पर उतर गयी है और भ्रम फैलाने की असफल कोशिश मे जुट गयी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बागेश्वर मे किसी गिरफ्तारी से भाजपा का कोई लेना देना नही है। अगर, किसी मामले मे जांच एजेंसी, एसटीएफ या अन्य कोई कार्यवाही करती है तो इसमे यह उनका मामला है। भाजपा का जाँच एजेंसियों के कार्य मे कोई दखल नही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मे हुए मामलों मे यह साबित कर चुके हैं कि जाँच एजेंसियों को हमेशा खुली छुट रही है। उनके कार्य मे कोई दखल नही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बागेश्वर मे विकास के बूते मैदान मे है और उसे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस इस गलतफहमी मे है कि दुष्प्रचार से उसकी नैया पार लग जायेगी, लेकिन यह आसान नही है। स्व चंदन राम दास ने बागेश्वर की बड़ी सेवा की और यही कारण है कि उनको हमेशा जनता ने जिताया है। जनता ने उनकी पत्नी को आशीर्वाद देकर उन्हे श्रद्धांजलि देने का मन बनाया है। जनता कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को पूरा नही होने देगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed