Recent Posts

September 17, 2026

बिग ब्रेकिंग –बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार। बागेश्वर पुलिस ने लिया हिरासत में।

बागेश्वर। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
आपको बता दें कि गुरुवार देर शाम को बॉबी पवार बागेश्वर पहुंचे थे । जिसके बाद शुक्रवार को बॉबी पंवार बागनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे जहां बागनाथ मन्दिर के पास से पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

बताया जा रहा है कि आचार संहिता उल्लघन और धारा 144 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल आज शुक्रवार को बागेश्वर में बॉबी पंवार प्रेस वार्ता करने वाले थे उससे पहले ही बॉबी पवार को हिरासत में ले लिया गया ।कोतवाली में पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है और पुलिस ने कोतवाली के मैन गेट पर कड़ी सुरक्षा को बढ़ा दिया है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed