August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के हो गए बम्पर तबादले।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि शिक्षा विभाग में बंपर तबादले हुए हैं जिसके दौरान एक दर्जन अफ़सर बदले गए हैं ।
आपको बता दें कि अपर शिक्षा निदेशक नीता तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है ।
अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट बने अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड।अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमैट उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
अपर शिक्षा निदेशक ललित मोहन चमोला को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

षष्टी बल्लभ जोशी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी मिली है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र गौड़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी बने अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बनाया गया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली हैं।

संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल बने मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल,

हेमलता भट्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी,

जगमोहन सोनी को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed