Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग -देहरादून के डोईवाला मे आया एक और लव जिहाद का मामला सामने.

देहरादून. एक बडी खबर आपको बता दें जो डोईवाला से जुडी है. दरअसल यहाँ लव जिहाद का फिर एक और मामला सामने आया है.डोईवाला में 3 दिन के भीतर लव जिहाद से जुड़ा एक और मामला सामने आने से जहां पुलिस में हड़कंप है तो वही हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष हैं।

डोईवाला में लव जिहाद से जुड़ा नया मामला डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की से जुडा है बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के युवक ने उसे अपना शिकार बनाया है । पहले दोस्ती की ओर फिर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाकर शादी करने के लिए लड़की को परेशान कर रहा था. वहीं
लड़के की मौसी पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं कि लड़की पर वो धर्म परिवर्तन का दवाब बना रही थी.


मामला डिग्री कॉलेज की छात्रा से जुड़ा था इसलिए छात्रसंघ अध्यक्ष राज किरण ने हिंदू वादी संगठनों के साथ मिलकर डोईवाला कोतवाली पहुंचकर सीओ अनिल शर्मा और कोतवाल राजेश शाह से मुलाकात कर इस मामले की दी शिकायत।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को लिए हिरासत में।
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई हैं। 3 दिन में तीसरा मामला आने से हिंदू वादी संगठनों में भारी रोष है.
पुलिस ने सभी लोगों से की अपील।
सौहार्द बनाए रखे, कानून अपना करेगा काम।दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed