Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग -पहाड़ों मे यहाँ बकरे का मीट खाने से आधा गाँव हो गया बीमार.

पौड़ी. एक बडी खबर आपको बता देवें कि पौड़ी जिले के एक गाँव मे एक परिवार के कई लोगो ने रविवार रात को बकरे की मीट बनाने का प्लान बनाया जिसके बाद बकरे का मीट खाने के बाद एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गये. दरअसल यहाँ परसुंडाखाल के खाल्यूं गांव के 16 लोग बकरे का मीट खाने के बाद बीमार हो गए। सभी लोग एक ही संयुक्त परिवार के हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने बीते रविवार की रात को बकरे का मीट खाया था।
जिसके बाद ये लोग बीमार पड़ गए।


जानकारी के अनुसार रविवार शाम को इन लोगों ने पास के गांव से ही बकरे का मीट खरीदा था। जिसे एक संयुक्त परिवारों के सभी सदस्यों ने खाया। इसके बाद रविवार की रात से ही सभी की तबियत बिगड़ने शुरू हो गई। कई लोगों को उल्टी, चक्कर और इसके बाद पेट खराब होने लगा। सभी की एक साथ तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अन्य ग्रमीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती आली गांव निवासी विमल कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को बकरे का मीट लेकर आए थे।
डाक्टरों के अनुसार दूषित भोजन खाने के चलते फूड पॉयजनिंग की शिकायत हुई है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है। जिसमें सतेश्वरी देवी, जगदीश, गीता कंचन, सुमिता, विमल, विकास, अजय, महेश्वरी देवी, नीरज, ज्योति, सूरेश, शशि, अंजलि, आदि शामिल है।
पौड़ी अस्पताल में भर्ती हुए 16 लोगों के स्वास्थ्य का हाल जानने स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी भी पहुंचे। विधायक ने बीमार ग्रामीणों का हाल चाल जाना, साथ ही अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार करने को कहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed