Recent Posts

September 17, 2026

बिग ब्रेकिंग -उत्तराखंड बेरोजगार संघ मिला विधानसभा अध्यक्ष से. रखी ये माँगे.

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 10 मार्च 2023 को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से उनके यमुना विहार आवास में मुलाकात की, इस दौरान बेरोजगार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष से आगामी सत्र में भर्ती घोटाले और परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर उठने वाले मुद्दों को सदन में अतिरिक्त समय देने की माँग की है, बेरोजगार संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को ये भी सूचित किया की बेरोजगार संघ की तरफ से प्रदेश के सभी 70 विधायकों को उत्तराखंड के बेरोजगारों के मुद्दे भर्ती घोटाले को लेकर सदन में चर्चा करने को पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं । उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि विधानसभा अध्यक्ष बेरोजगार संघ की मांगों को उत्तराखंड के बेरोजगारों के हित में जरूर स्वीकार करेंगी और गैरसैण में होने जा रहे सत्र में बेरोजगारों के मुद्दे को अतिरिक्त समय देंगी ।


साथ ही उनसे अनुरोध किया कि विधानसभा जैसे पवित्र मंदिर में सीधी भर्ती के माध्यम से परीक्षाएं आयोजित कर ही भर्तियां हो जिस पर उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया। विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, राम कंडवाल , सजेन्द कठैत, लुसुन टोडरिया थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed