Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग देहरादून-: टी 20 मैच कैसे देखें फ्री? फटाफ़ट पढ़ें ये खबर.

देहरादून. एक बड़ी खबर आपको बता दें कि देहरादून के रायपुर स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के आयोजकों ने सीजन-2 के बाकी बचे सभी मैचों के लिए उन सभी मैचों में प्रवेश निशुल्क कर दिया है, जिनमें भारत नहीं खेल रहा है। यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया था कि अधिक से अधिक संख्या में फैंस क्रिकेट के दिग्गजों को मैदान पर खेलते देख सकें और साथ ही साथ सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता पैदा करें इन मैचों के लिए फैंस को पहले -आओ, पहले पाओ के आधार पर स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा।

वे फैंस, जिन्होंने उन मैचों के टिकट पहले ही खरीद लिए हैं, जिनमें भारत नहीं खेल रहा है- वे अपनी निर्धारित सीटों पर ही बैठना रखना जारी रखेंगे। इंडिया लीजेंड्स के बाकी मैचों के टिकट बिक चुके हैं। और जिन फैंस ने इन मैचों के लिए टिकट खरीदे हैं, वे टिकट में दिए गए अपनी पसंद की सीट पर बैठ सकते हैं। इस बीच अगर कोई मैच बारिश में धुल जाता है तो अगले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे वही मैच कराया जाएगा। डबल हेडर की स्थिति में पुनर्निर्धारित मैच सुबह साढ़े नौ बजे से होगा।”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed