August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-uksssc पेपरलीक मामले में दो कारोबारी एसटीएफ की रडार पर।

उत्तराखंड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं तो वहीं पूर्व में हुई कई भर्ती परीक्षाओं पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं जिनकी जांच बिठाई जा रही है। अब स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (UKSSSC)पेपर लीक मामले में अब कुमाऊं के दो कारोबारियों का नाम सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक इनका काम भी उत्तरकाशी के हाकम सिंह रावत जैसा ही है। इन्होंने भी दर्जनों अभ्यर्थियों को लाखों रुपये लेकर पेपर मुहैया कराए थे। एसटीएफ इनके बारे में पूरी जानकारी जुटा चुकी है। जल्द इन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। पेपर लीक मामले में पहले गढ़वाल और हरिद्वार क्षेत्र में नकल कराए जाने का शक था, लेकिन धीरे-धीरे कई जगहों के नाम जुड़ गए। बिजनौर के धामपुर का भी नाम सामने आया। यहां हाकम सिंह ने नकल सेंटर बनाया था। अब इस मामले में जांच कुमाऊं क्षेत्र पर फोकस हो गई है। यहां के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारियां मिल रही हैं। इनमें एक खनन से जुड़ा है और दूसरा कृषि उत्पाद की प्रोसेसिंग यूनिट चलाता है। सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने इनमें से एक कारोबारी से पूछताछ भी कर ली है। जल्द ही कुमाऊं से कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने भी 20 से ज्यादा युवाओं को नकल कराई थी। इसके एवज में 15 से 20 लाख रुपये एक-एक से लिए गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी इनके संपर्क में हो सकते हैं। इनका हाकम से संबंध है या नहीं, इस बारे में भी एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed