Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग-vdo/vpdo पेपर लीक मामले में आई ये अपडेट।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि vdo/vpdo भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है।
आपको बता दें कि एसटीएफ के एसपी अजयसिंह ने बताया कि जिन लोगो ने पेपर लीक का फायदा उठाकर नकल की है उनको हिदायत दी गई थी कि वो स्वयं सामने आकर गलती स्वीकार करके जेल जाने से बच सकते हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो को सरकारी गवाह बनाया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक अबतक 20 से 25 ऐसे अभ्यर्थी एसटीएफ के पास आकर सरेंडर कर चुके हैं। उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने पेपर लीक का फायदा उठाकर नकल की थी। संभावना है कि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं। वहीं एसपी एसटीएफ ने बताया कि अभी ये आंकड़ें वेरिफाई भी करने हैं ऐसे में सम्भवतः आंकड़े आने वाले समय मे बढ़ भी सकते हैं ।

अभी तक जयजीत दास के रूप में नजर आ रहे मास्टरमाइंड के घर से कुछ ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी हाथ लग चुके हैं जो बड़ा खुलासा करने में मदद करेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed