Recent Posts

September 20, 2026

बिग ब्रेकिंग-: उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव ? इस चेहरे पर खेल सकती है पार्टी दाँव?

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
दरअसल उत्तराखंड में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो चुकी है जिसमे क़ई नाम सामने आ रहे हैं।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक इसबार भाजपा गढ़वाल मंडल से किसी ब्राह्मण चेहरे पर अपना दांव खेल सकती है।
सूत्रों के मुताबिक बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट इस वक्त दिल्ली में हैं वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके एक दौर की मुलाकात भी हो चुकी है। आपको बता दें कि लंबे समय से संगठन में सक्रिय महेंद्र भट्ट महज 32 वर्ष की उम्र में ही बद्रीनाथ से विधायक चुने गए थे वहीं संगठन के लिए वो लगातार सक्रिय कार्यकर्ताओं में जाने जाते हैं । ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महेंद्र भट्ट के नाम पर भी मुहर लग सकती है।


वहीं पूर्व संगठन महामंत्री व दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला , आदित्य कोठारी , विनोद चमोली का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चल रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed