Recent Posts

September 19, 2026

बिग ब्रेकिंग-गढ़वाल की युवती को चोरी की बाइक में भगाने वाला मोटरमेकेनिक मुजाहिद गिरफ्तार ।

उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखंड के पहाडों में एक ऐसी घटना घटी है जब मेरठ के रहने वाले मुजाहिद अली श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली युवती को चोरी की बाइक में भगाकर मेरठ ले गया था जिस युवक की पुलिस ने गिरफ्तारी कर ली है। मेरठ निवासी इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाने के लिए बाइक चोरी करने का कारनामा कर डाला ।. युवक को भले ही उसकी गर्लफ्रेंड नहीं मिली लेकिन उसे जेल की हवा जरूर खानी पड़ रही है.दरअसल, श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया. युवक की गिरफ्तारी मेरठ से की गई. घटनाक्रम के अनुसार, 13 जुलाई की रात श्रीकोट से एक युवती लापता हो गई थी. 14 जुलाई को युवती की मां ने श्रीकोट पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसी बीच पुलिस को 13 जुलाई को एक बाइक चोरी होने की घटना का पता चला.मामले की छानबीन की गई, तो दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई मिलीं. सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर गुमशुदा युवती और बाइक चोर युवक एक साथ मिले. इसके आधार पर ये साफ हो गया कि बाइक चुराने वाला ही युवती को लेकर भागा था ।.

कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि बुधवार (20 जुलाई) शाम आरोपी युवक मुजाहिद अली (पुत्र शाहिद अली निवासी मेरठ, यूपी) को श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) से गिरफ्तार किया गया. आरोपी से बाइक भी बरामद कर ली गई है.आरोपी मुजाहिद अली का कहना है कि उसने अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए बाइक चुराई थी. यहां से भागने के बाद वो मेरठ गया, फिर दिल्ली से मुरादनगर होते हुए वापस मेरठ आ गया. उसने बताया कि उसका मकसद बाइक चुराना नहीं था, वो बस लड़की को ले जाने के लिए उसने ये काम किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed