August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-कल से बिजली हो सकती है ठप्प। कर लें टॉर्च का इंतज़ाम । बिजली कर्मचारी हड़ताल पर।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि उत्तराखण्ड में कल से बिजली पर प्रभावित हो सकती है।

आपको बता दें कि बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर कल से हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया है। वहीं आपको बता दें कि उत्तराखंड में बिजली कर्मचारियों की छह अक्तूबर से होने वाली हड़ताल को देखते हुए सरकार ने भी सख्त तेवर अपना लिए हैं। राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने और उपद्रवियों को काबू करने के लिए कड़ा प्रावधान कर दिया है।

रासुका के तहत जिलाधिकारी, हड़ताल या उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को कभी भी गिरफ्तार कर सकते हैं। सरकार ने ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों की छह अक्तूबर से प्रस्तावित हड़ताल और किसानों के संभावित उग्र प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया है।उत्तराखंड विद्युत संयुक्त संघर्ष मोर्चा छह अक्तूबर से हड़ताल पर अडिग है। सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारी, बिजली उत्पादन को ठप करने तक की चेतावनी दे चुके हैं। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड में बिजली संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर सरकार वैकल्पिक तैयारियां कर रही है लेकिन, फिलहाल वो तैयारी नाकाफी दिखाई दे रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed