August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-यहाँ महिला ने चप्पलों से कर दी स्वास्थ्यकर्मी की कुटाई। वीडियो हो रहा जमकर वायरल।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला एक व्यक्ति की चपल्लों से खूब कुटाई कर रही है। आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक वीडियो रुद्रपुर का बताया जा रहा है जहाँ जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की एक महिला ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।बाद में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा काफी मांगने पर मामला रफा दफा हो गया। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे बात निकलकर सामने आई। हालांकि मामले की तहरीर पुलिस को नही दी गयी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात महिला ने स्वास्थ्य कर्मी को अस्पताल के गेट में जमकर धुन दिया। बताया जा रहा है कि वह स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल की ही एक महिला सफाई कर्मी को अक्सर काल कर परेशान करता था। महिला सफाई कर्मी ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माना। परेशान होकर महिला सफाई कर्मी ने मामले की शिकायत अस्पताल की अन्य महिला से की बताया जा रहा है कि जिसके बाद उसने उस महिला के लिए भी अभ्रद बात बोली औऱ बाद में ये हंगामा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed