August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग- मंत्री हरक सिंह के कार्यक्रम का ये वीडियो हो रहा खूब वायरल औऱ मच गया सियासी बबाल!!

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि मंत्री हरकसिंह रावत के एक कार्यक्रम में शिरकत के दौरान बबाल मच गया जब कार्यक्रम में खुलेआम मुख्यमंत्रीयो को नालायक बता दिया गया। जी हाँ। आपको बता दें कि मसूरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री को नालायक बोलने पर बवाल हो गया है।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने यहाँ अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके द्वारा सभी को नालायक कहा गया है ।आपको बता दें ताजा घटनाक्रम मसूरी नगर पालिका परिषद में उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन संरक्षण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का है जहाँ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए थे, इस दौरान कॉमरेड शिव प्रसाद देवली ने उनके सामने ही भाजपा सरकार पर निशाना साधा और बदले गए सीएम को नालायक बता दिया, लेकिन मंत्री हरकसिंह रावत चुपचाप मुस्कुराते रहे। वही हरक सिंह रावत ने स्वयं अपने संबोधन में भी कह दिया कि उत्तराखंड के शहीद आज रोते हुए नजर आये ,उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नालायकों के हाथो में दे दिया गया है। उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन संरक्षण समिति द्वारा नगर पालिका परिषद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के सामने ही कॉमरेड शिव प्रसाद देवली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा बीजेपी ने मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता पर थोपे हैं. फिर नालायक बताकर हटा दिए. हरक रावत को सीएम बनाना चाहिए. वहीं, इस दौरान वन मंत्री मुस्कुराते नजर आए. बीजेपी अपनी इस सरकार में दो मुख्यमंत्री बदल चुकी है. तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी कुर्सी पर हैं.कार्यक्रम में शिव प्रसाद ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा बीजेपी ने प्रदेश को नालायक सीएम दिए हैं. प्रदेश पर बीजेपी ने सीएम को थोपने का काम किया है. वहीं, डॉ. हरक सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजनीति में अनुभवी लोग ही प्रदेश का विकास कर सकते हैं. वहीं, सरकार और पूर्व मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाए जाने पर हरक सिंह रावत ने कोई आपत्ति नहीं दर्ज की, बल्कि वो मंच पर मुस्कुराते दिखे. ऐसे में उनकी पार्टी और सरकार से नाराजगी फिर से होती दिख रही है.वही प्रदेश को भाजपा द्वारा तीन नालायक मुख्यमंत्री देने के बयान पर हरक सिंह रावत ने बचाव करते उनके द्वारा नालायक शब्द का इस्तेमाल सभी लोगों के लिए किया है उसमें पत्रकार भी नालायक हो सकते हैं वह स्वयं नालायक हैं इसलिए कहा क्योंकि राज्य के निर्माण के लिए देश के प्रदेश के सभी लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया और जिन्होंने अपनी जान की आहुति दी उनकी आत्मा देख रही होगी और कहा कि हमारे सपनों को उत्तराखंड को बनने पर नालायकों ने पूरा नहीं किया उसमें वह स्वयं भी नालायक है क्योंकि उनके द्वारा शहीदों के सपनों को पूरा नहीं कर पाए पत्रकार भी नालायक है उन्होंने कहा कि उनको नहीं मालूम कि किसने 3 मुख्यमंत्री को नालायक है उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है कौन क्या कह रहा है मैं इस हेरफेर में नहीं फंसना चाहता है परंतु कोई भी कोई बात का है उसमें शब्दों का प्रयोग बहुत संभलकर करना चाहिए उन्होंने कहा कि लोगों को जोश में होश नही खोना चाहिए उन्होंने कहा कि नालायक उनके द्वारा स्वयं को पत्रकारों के साथ प्रदेश के सभी लोगो को कहा है। आपको बता दें कि मंत्री हरक सिंह रावत क़ई बयानों की वजह से विवादों में आते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed