August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग-देहरादून में डकैतों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार। बड़ी डकैती की थे फिराक में।

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें राजधानी देहरादून के थाना क्लेमेंट टाउन से जहां पुलिस को एक बडी कामयाबी मिली है।

जी हाँ। आपको बता दें देहरादून में डकैत पकड़े गए हैं जो डकैती की बडी वारदात को अंजाम देने आये थे। आपको बता दें यहाँ 06 अभियुक्त डकैती की योजना बनाते हुये गिरफ्तार हुए हैं। इन अभियुक्त गणो के कब्जे से 02 खुखरी, 01 अदद टार्च ,02 बड़े पेचकस,02आरी,02 हथोडी,01 छेनी व 01बड़ा आलानकब बरामद हुए हैं। आपको बता दें इन डकैतों के विरूद्व जिला देहरादून में चोरी आदि मामलों के कई अभियोग पहले से भी पंजीकृत है। आपको बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून में चोरी, लूट,डकैती के अपराधों को अंजाम देने वाला एक गिरोह जनपद देहरादून में सक्रिय होकर बडी वारदात करने की फिराक में है ।

सूचना पर सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर एएसपी हिमांशु वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष क्लिमेंट टाउन द्वारा समस्त चौकी प्रभारीयों/ हल्का प्रभारियों को निर्देश देते हुये टीम गठित की गयी । आपको बता दें पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखनी शुरू की गयी आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित सभी होटलों,ढाबों को समय-समय पर चैक किया गया । बाहरी राज्यों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे मजदूर ,किरायेदार का सत्यापन किया गया । जिस क्रम में दिनांक 23-09-21 की रात्रि में पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति प्रकृति विहार में एक खाली प्लॉट में बनी टीन की झोपड़ी में बैठे है, जिनके पास हथियार है जो लूटपाट /डकैती की योजना बना रहे है ।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्रकृति विहार में खाली प्लॉट के पास जाकर देखा तो 06 लोग टॉर्च जलाकर बैठे हुये पाये गये तथा आपस में पास ही स्थित प्रकृति विहार कॉलोनी के बीच मे बने दो मंजिला मकान में घुसकर डकैती की योजना बनाते हुये पाये गये, जिस पुलिस टीम द्वारा अचानक दबिश देकर 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । पकडे व्यक्तियो के कब्जे से 02 अदद खुखरी सहित 01 अदद टार्च ,02 बजे पेचकस,02 आरी,02 हथोडी,01 छेनी बरामद वह एक बड़ा लोहे का आलानकब बरामद हुये । पकडे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रकृति विहार में डकैती डालने के लिए आना स्वीकार किया गया । पकडे व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद देहरादून के विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले पंजीकृत है तथा अभियुक्त गण पैरोल/ जमानत पर जेल से बाहर आए हुए थे अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्व मु0अ0सं0 149/21 धारा 399/402 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया । इसके अतिरिक्त अभियुक्त शाहरुख के विरूद्व मु0अ0सं0 150/21 धारा 4/25 ARMS ACT व अभियुक्त शहजाद मु0अ0सं0 151/21 धारा 4/25 आर्म एक्ट पंजीकृत किया गया । पुलिस कार्यवाही की क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रशंसा की गयी । अभियुक्त गणों को समय से आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed