August 5, 2026

कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के इन गाँवो में नेटवर्क की समस्या होगी जल्द दूर,नए मोबाइल टावर निर्माण को लेकर सांसद बलूनी और सतीश लखेड़ा ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से की मुलाक़ात..

चमोली जिले के कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंड की मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या जल्द दूर होगी. इसे लेकर राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि कनेक्टिविटी न होने से इन दुर्गम क्षेत्रों में जनता को परेशानी होती है। साथ ही बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित होती है।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने कहा कि अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को कर्णप्रयाग विकासखंड के बगोली, चमोला, मैखुरा, मजखोला, कमेड़ा, सेरागढ़ क्षेत्र और गैरसैंण विकासखंड के देवपुरी, राईकोट, कुनीगाड़ तल्ली, कुणखेत, बुखाली, चोरड़ा, पिंडवाली व कांसुवा क्षेत्रों की मोबाइल समस्या के संबंध में जानकारी दी है. जिस पर केंद्रीय मंत्री अनिल वैष्णव ने कहा कि उनका मंत्रालय निरंतर मोबाइल कनेक्टिविटी के सुधार के लिए प्रयासरत है। सभी 14 स्थानों की कनेक्टिविटी के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएसएनएल समेत सभी निजी ऑपरेटर कंपनियां इन स्थानों का निरीक्षण कर संचार सुविधा बहाल करें। साथ ही लखेड़ा ने कहा कि इन दुर्गम क्षेत्रों में संचार सुविधा बहाल होने से आम नागरिकों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। बीते दिनों अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता ने मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्हें खुद भी कनेक्टिविटी न होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed