August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग- भाजपा के विधायक को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला यहाँ हो गया गिरफ्तार!!

उत्तराखण्ड । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि भाजपा के विधायक का वीडियो एडिट कर उसे आपत्तिजनक तरीक़े से पेश करने की धमकी औऱ उसके बदले ब्लैकमेलिंग औऱ उसको वायरल करने की धमकी देने वाले एक सख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी जोकि लंबे समय से मुश्किलों में घिरे हैं। कुछ ही समय पूर्व उन पर एक लड़की ने भी अपनी बेटी का जैविक पिता होने का आरोप लगाया था जो मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

वहीं आपको बता दें कि विधायक नेगी ने बीती 20 मई 2021 को द्वाराहाट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उन्हें मोबाइल पर ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज करायी थी । इसमें कहा था कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके नंबर पर कॉल किया औऱ एडिटिंग किया आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। थाने में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था आपको बता दें कि ब्लैकमेल करके रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी विनय शाह पुत्र राजदेव शाह निवासी 10/34 राधानाथ चौधरी रोड टंगरा कोलकाता का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed