August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग-शिक्षा विभाग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की ये बड़ी घोषणाएं !!

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें जो शिक्षा विभाग से जुड़ी है। आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा कर क़ई घोषणाएं की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के विकास तथा छात्रों के व्यापक हित में भी कई घोषणायें की। मुख्यमंत्री की घोषणाएं-

1-प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्रों को भी अगले वर्ष से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करायी जायेगी ।

2-अध्यापकों के स्थानांतरण सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण हेतु महानिदेशक शिक्षा के अधीन सेल का गठन होगा।

3- छात्रों को अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिये विद्यालयों में अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर के गेस्ट टीचरों की, की जायेगी व्यवस्था।

4- राजकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा की तैयारी के लिये प्रदान की जायेगी छात्रवृत्ति

5-सभी अधिकारी माह में एक दिन किसी स्कूल में स्वेच्छा से पढ़ायेंगे बच्चों को।

6-प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में लायी जायेगी तेजी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश देने के साथ ही शिक्षा के विकास तथा छात्रों के व्यापक हित में प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्रों को भी अगले वर्ष से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने की घोषणा की।

उन्होंने अध्यापकों के स्थानान्तरण सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण हेतु महानिदेशक शिक्षा के अधीन सेल का गठन कर प्रकरणों का निस्तारण करने, छात्रों को अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों में अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर के गेस्ट टीचरों की व्यवस्था किये जाने, तथा राजकीय विद्यालयों के कक्षा 12 के 100 टॉपर्स को 5 साल तक उच्च शिक्षा की तैयारी के लिये छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था की भी घोषणा की। आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी पदभार संभालने के बाद लगातार व्यवस्थाओ को ढर्रे पर लाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed