Recent Posts

August 18, 2026

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड प्रधान संगठन की मांगों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान। प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने की संगठन से अपील।

प्रधान संगठन की मांगों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान। माँगों पर कार्यवाही शुरू करने का दिया आश्वासन।

  1. प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने संगठन से की अपील।

देहरादून। उत्तराखंड प्रधान संगठन द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन पूरे प्रदेश के ब्लॉकों से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया था वहीं 19 अगस्त से धरना प्रदर्शन के लिए सरकार को चेतावनी दी गई थी। जिसका कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा संज्ञान लिया गया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा वार्ता के लिए प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया।
प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस महीने के अंत तक सरकार द्वारा प्रधान संगठन की अधिकांश मांगों को पूरा किया जाएगा। योगिता कैंतुरा रावत ने अपने संगठन से अपील करते हुए कहा कि 19 अगस्त से प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित किया गया है यदि सरकार द्वारा इस महीने के अंत तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो प्रधान संगठन द्वारा सितम्बर के प्रथम सप्ताह से पुनः प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed