August 5, 2026

उत्तराखंड में डेमस्क गुलाब की खुशबू से महक रहा रोजगार

डेमस्क गुलाब के तेल व जल की मांग कॉस्मेटिक, फ्लेवर, परफ्यूम बनाने वाली कंपनियों में अधिक है। देश में डेमस्क गुलाब का उत्पादन कम होने से बुलगारिया, टर्की से ऑयल आयात किया जाता है। देश में 5 से 7 टन तक इसकी खपत है। डेमस्क गुलाब ठंडी जलवायु का पौधा है। जिससे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी खेती की काफी संभावनाएं है। अभी तक प्रदेश में डेमस्क से गुलाब जल तैयार किया जा रहा है। सगंध पौध केंद्र की इससे तेल बनाने की योजना है।

प्रदेश में डेमस्क गुलाब को रोजगार का माध्यम बनाने की दिशा में सरकार और सगंध पौध केंद्र काम कर रहा है। हर साल प्रदेश में डेमस्क खेती रकबा बढ़ रहा है। सगंध पौध केंद्र ने पहली बार देहरादून के भाऊवाला में आठ एकड़ पथरीली जमीन पर मॉडल एरोमा बगीचा तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed