August 5, 2026

किराये के कमरे में रहकर किसान के बेटे ने किया टॉप, NDA में जाना है सपना

विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर में अध्ययनरत कमल सिंह चौहान (14) रीमा क्षेत्र के किड़ई निवासी हैं। उनके पिता हरीश सिंह चौहान किसान हैं। माता पुष्पा देवी ग्रहणी हैं। कमल चार भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने किताबों के अलावा यूट्यूब से पढ़ाई की। वह बागेश्वर नगर में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और शिक्षकों को दिया है। भविष्य में वह विज्ञान संकाय में गणित की पढ़ाई करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed