August 5, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज घोषित होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित करेंगे। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 1,13,688 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और 1,09,699 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। 11 मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद चार अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड के साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed