August 6, 2026

ब्रेकिंग। सीएम के आदेश के बाद भी सचिवों ने नहीं किया भ्रमण।

उत्तराखंड। सीएम के निर्देश पर अपर सचिवों को प्रत्येक विकास खंड में दो-दो गांव का भ्रमण करना था। और इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपनी थी, लेकिन अभी तक अधिकांश अपर सचिवों ने गांवों का भ्रमण नहीं किया।

चार महीने बीत जाने के बाद भी अधिकांश अपर सचिवों ने गांवों का भ्रमण नहीं किया है। अब तक 15 अपर सचिवों ने ही शासन को अपनी भ्रमण रिपोर्ट सौंपी है। उनकी इस हीलाहवाली पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है और उन्हें इस महीने हर हाल में गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed