August 6, 2026

ब्रेकिंग। चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन 1.65 लाख पंजीकरण।

उत्तराखंड । चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन 1.65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। महाराष्ट्र के आशीष कुमार द्विवेदी ने वेबपोर्टल के माध्यम से पहला पंजीकरण कराया जबकि मध्य प्रदेश के अखिलेश कुमार बोर्डे ने मोबाइल एप से पहला पंजीकरण किया। केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 53570 पंजीकरण हुए हैं। बदरीनाथ के लिए 49385 गंगोत्री के लिए 30933 और यमुनोत्री के लिए 30224 पंजीकरण हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed