Recent Posts

September 21, 2026

ब्रेकिंग। धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालयों में होगा जश्न।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए की धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष पर हर जिले में जन सेवा थीम पर 22 से 25 मार्च तक बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर आयोजित करने के लिए निर्देश जारी किए।

22 मार्च को मुख्य कार्यक्रम अल्मोड़ा व 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सभी जिलों में भी 23 मार्च शिविर लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्रियों की उपलब्धता नहीं है, वहां सांसद अध्यक्षता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed