August 6, 2026

बिग ब्रेकिंग-मंत्री गणेश जोशी का भाजपा के ही स्टूडेंट विंग ने फूंका पुतला। लगाए मुर्दाबाद के बारे।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। ।आपको बता दें जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भाजपा का ही स्टूडेंट्स विंग माना जाता है पर आज उन्होंने मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। बताया जा रहा है कि गणेश जोशी द्वारा abvp संगठन की उपेक्षा की जा रही है वहीं उनके आस पास गैर भाजपाईयो का घेरा बना हुआ है । दरअसल गणेश जोशी पर abvp के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए हैं कि गणेश जोशी ऐसे लोगो को सरंक्षण दे रहे हैं जिन्होंने abvp कार्यकर्ताओ पर हाल ही में हमला किया है। आप भी पढिये सोशल मीडिया पर abvp कार्यकर्ताओ की ये पोस्ट- DAV(pg) कॉलेज में ABVP कार्यकर्तओं व छात्रों पर बाहरी गुंडों ने पुलिस की मौजूदगी में धारदार हथियार व हॉकी बेसबॉल के डंडे को लहराते हुए हमला कर दिया जिसमें कुछ से कार्यकर्ता जख्मी हुए उन सभी बाहरी अराजक तत्व को कैबिनेट मन्त्री गणेश जोशी का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है जिसके विरोध में ABVP महानगर ने गणेश जोशी का पुतला दहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed