August 6, 2026

ब्रेकिंग। महिला सशक्तीकरण योजनाओं का होगा ऑडिट।

उत्तराखंड। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक ली। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत से अभी तक कितनी महिलाओं को लाभ पंहुचा, इसके लिए सभी योजनाओं का प्रदर्शन ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सभी योजनाओं का ऑडिट किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि किस विभाग की योजना का प्रदर्शन बेहतर है या खराब। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऑडिट करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला योजनाओं में लाभार्थियों की सटीक जानकारी अधिकारियों से तलब की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed