August 5, 2026

ब्रेकिंग। पीएम मोदी के मंत्र पर चलेगी धामी सरकार।

उत्तराखंड। प्रदेश की धामी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापा कम करने के मंत्र पर चलेगी। देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन रहे मोटापे की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को निर्देश देंगे। जल्द ही वह इस मसले पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में राज्य में लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार अपने इस नए अभियान में खिलाड़ियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed