Recent Posts

September 19, 2026

ब्रेकिंग। मिलेंगे 80 विशेषज्ञ डॉक्टर, पर्वतीय क्षेत्रों में दी जाएगी।

उत्तराखंड। पीजी करने गए 400 एमबीबीएस डॉक्टरों में 80 विशेषज्ञ डॉक्टर इस साल स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे। जैसे-जैसे डॉक्टरों का पीजी कोर्स पूरा होगा। वैसे ही उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग को इस साल करीब 80 विशेषज्ञ डॉक्टर मिल जाएंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 400 एमबीबीएस डॉक्टरों को पीजी कोर्स करने की अनुमति दी गई है। पीजी कोर्स पूरा कर लौटने वाले इन डॉक्टरों को पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। प्रदेश सरकार ने 2027 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की कार्य योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed