August 5, 2026

ब्रेकिंग। बिजेंद्र सिंह को निर्विरोध चुना गया।

देहरादून। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की शनिवार चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राजस्व ग्राम अटफॉर्म से बिजेंद्र सिंह निर्विरोध चुना गया। जिसके बाद सभी सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां 24 फरवरी को संपन्न कराया जाएगा। जबकि, 25 फरवरी को समिति के सभापति, उपसभापति और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह ने कहा वह किसानों की समस्याओं का समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। पात्र व्यक्तियों को सहकारिता के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना और किसानों को समय पर खाद एवं बीज की व्यवस्था करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed