August 6, 2026

ब्रेकिंग। एमडीडीए की बड़ी कार्यवाही। अवैध प्लॉटिंग पर शिकंजा ।

विकासनगर। निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मसूरी देहरादून प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने धर्मावाला और छरबा में 70 बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनाजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एमडीडीए को धर्मावाला और छरबा में बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। मंगलवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ सबसे पहले धर्मावाला पहुंचे। यहां लखन सिंह और जगवीर सिंह की ओर से 20 बीघा भूमि पर की चहारदीवारी, मकानों की नींव और सड़क को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उसके बाद टीम ने छरबा का रुख किया। यहां सतीश अग्रवाल की ओर से 50 बीघा भूमि पर चहारदीवारी और सड़क का निर्माण किया गया था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद भी कॉलोनाइजर ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया। इस पर कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed