August 5, 2026

ब्रेकिंग। मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक। भू-कानून पर मंथन।

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से भू-कानून के संबंध में सुझाव भी देने को कहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले बजट सत्र में सख्त भू-कानून बनाने के लिए बिल लाने का एलान कर चुके हैं।

भू-कानून को लेकर अब मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवों से रायशुमारी करने के लिए सचिव समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक दो दिसंबर को राज्य सचिवालय में होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार भू-कानून में नए बदलाव करने से पहले उन सभी पहलुओं पर गहराई से सोच-विचार कर लेना चाहती है, जो राज्य में होने वाले निवेश पर असर डाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed