August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग।अभियान चलाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड।

स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर सीएमओ को फटकार लगाई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलेवार कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं। कार्ड बनाने के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक के भी कार्ड बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed