August 5, 2026

ब्रेकिंग। बिजली चोरी करने पर दो पर मुकदमा।

विकासनगर/सेलाकुई। मीटर से छेड़खानी कर बिजली की खपत कम करने और बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में विकासनगर व सेलाकुई पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जेई बारू सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था। बताया कि विकासनगर में मंडी चौक के पास प्रफुल्लित सिंघल के परिसर में मीटर को सीलबंद किया था। उसकी जगह नया मीटर लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई। जांच में मीटर के भीतर शंट रजिस्टेंस लगाकर विद्युत खपत कम करने की पुष्टि हुई। वहीं, जेई रंजीत सिंह कुंवर ने बताया कि 22 नवंबर को सिंघनीवाला में ग्राम शीशमबाड़ा निवासी गुनवहार को मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed