August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग–राजधानी की आबोहवा में हुआ सुधार।

उत्तराखंड। देहरादून में पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम एक्यूआई 56 दर्ज किया गया था, जो 31 अक्तूबर को 288 तक पहुंच गया। इससे दून की आबोहवा बिगड़ गई। एक सप्ताह में ही एक्यूआई अच्छे व संतोषजनक स्थिति से खराब श्रेणी में पहुंच गए।

दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी ने दून में वायु प्रदूषण का स्तर पांच गुना तक बढ़ा दिया है। पटाखों से निकले धुएं से राजधानी का एक्यूआई 288 तक पहुंच गया। दीपावली के दिन 24 घंंटे में बढ़े प्रदूषण के कारण शहर की हवा को खराब श्रेणी में रखा गया है। हालांकि आमजन में जागरूकता के कारण पिछले साल की अपेक्षा दिवाली पर इस बार कम वायु प्रदूषण हुआ। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण विभाग समेत आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed