Recent Posts

September 19, 2026

देहरादून। प्रेमिका ने प्रेमी पर चाकू घोंपा । मौत। पढ़िए सनसनीखेज वारदात की ये कहानी ।

उफ्फ: प्रेमिका ने प्रेमी पर चाकू घोंपा । मौत। पढ़िए सनसनीखेज वारदात की ये कहानी ।

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भी सुना वो सन्न रह गया । राजधानी देहरादून में एक युवती पर अपने प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. युवती अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में ही रहती थी. दोनों जल्द ही सगाई करने वाले थे. शादी की तारीख भी फाइनल हो चुकी थी. लेकिन उससे पहले ही युवक की इस तरह मौत हो गई.

इस मामले में बीती 4 मई को मृतक युवक के पिता देवेंद्र पाल सिंह रावत ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. युवक के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका 27 साल के बेटे अजय और राधिका का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों बीते एक साल से देहरादून के ही नेहरू ग्राम में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. अक्टूबर में दोनों की शादी होनी थी.

आरोप है कि 26 अप्रैल शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसी दौर राधिका ने सब्जी काटने वाला चाकू को अजय क सीने में गाड़ दिया, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

अजय के पिता के अनुसार, राधिका पिछले एक साल से अजय के साथ लिव इन में रह रही थी. बीते चार महीने से दोनों देहरादून में सिद्ध विहार नेहरूग्राम में किराए पर रहे थे. अजय के पिता का कहना है कि वो पहले से ही अजय और राधिका के प्रेम संबंधों को बारे में जानते थे. दोनों परिवारों को भी इनके रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी. आगामी 7 जून 2025 को दोनों सगाई करने वाले थे और दो अक्टूबर 2025 को इनकी शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही अजय की हत्या हो गई.

वहीं, थाना रायपुर प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया है कि मृतक युवक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने राधिका के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed