Recent Posts

September 18, 2026

बिग ब्रेकिंग–: राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे बद्रीनाथ।

महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड महोदय ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन।

श्री बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए की कामना।

उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)महोदय ने आज, 05 मई 2025 को श्री बद्रीनाथ धाम (बैकुण्ठ धाम) के दर्शन किए। उन्होंने श्री बद्रीनाथ मन्दिर में विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पर जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने बेहतरीन सेरिमोनियल यूनिफॉर्म में उन्हें शानदार सलामी दी। राज्यपाल महोदय ने जवानों के उच्चकोटि के टर्नआउट व सटीक शस्त्र कवायद की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

तत्पश्चात, राज्यपाल श्री बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान बद्री विशाल से सम्पूर्ण राष्ट्र तथा उत्तराखंड राज्य की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

मंदिर परिसर में उपस्थित स्थानीय महिलाओं व श्रद्धालुओं ने राज्यपाल का अभिनन्दन किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। जिलाधिकारी चमोली द्वारा राज्यपाल महोदय को मास्टर प्लान के तहत श्री बद्रीनाथ धाम में विभिन्न चरणों में होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed