Recent Posts

September 19, 2026

बद्रीनाथ के कपाट खुले। सीएम धामी भी बने साक्षी।

श्री बद्री नारायण कपाटोद्घाटन की झलकियाँ।

इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत करते हैं। मा0 मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के साथ-साथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मंगलमयी और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्प वर्षा की गई, आसमान से बरसते फूल और नीचे भक्ति में लीन श्रद्धालुओं का समूह यह क्षण सभी उपस्थित लोगों के लिए अविस्मरणीय बन गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed