Recent Posts

September 19, 2026

हादसा –पौड़ी में दो अलग अलग हादसे। स्कूल वैन भी गिरी।

पौड़ी जनपद में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हैं। पहला हादसा पौठाणी-बुंखाल मोटर मार्ग पर हुआ जहां एक ओवरलोडेड ऑल्टो कार से एक परिवार शादी समारोह में जा रहा था। कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 8 घायल बताए जा रहे हैं। दूसरा हादसा भिताई गांव के समीप हुआ है। यहां स्कूली बच्चों को ले जा रही प्राइवेट वैन खाई में गिर गई। जिससे 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक बिजनौर से एक परिवार शादी मे सम्मिलित होने ग्राम नलाई आया हुआ था। ड्राइवर मूल रूप से बिजनौर के थे उनका ससुराल नलाई है। ऑल्टो कार में एक साथ 9 लोग सवार होकर शादी में जा रहे थे तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मोत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हैं। घायसों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

स्कूली वैन खाई में गिरी

उधर पौड़ी जिला मुख्यालय के समीप भिताई गांव के पास एक निजी वैन खड्ड में गिर गई।  हादसे में आठ बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चों को अस्पताल पहुँचाया गया। वैन चालक गंभीर रूप से घायलस बताया जा रहा है जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफऱ किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed