July 28, 2026

बिग ब्रेकिंग-अब इस बीजेपी विधायक के समर्थकों ने यहाँ कर दिया जमकर हंगामा। हो गया बबाल ।

उत्तराखण्ड। एक बड़ी खबर आपको बता दें रुड़की के गंग नहर से जहां गणेशपुर पुल के समीप स्थापित की गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के दौरान काफी हंगामा हुआ। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थक, नामित पार्षद सतीश शर्मा और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिलापट से झबरेड़ विधायक का नाम हटाया गया है। इस दौरान महापौर गौरव गोयल पर भी गंभीर आरोप लगाए।हालांकि, मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन सतीश शर्मा नहीं माने और हंगामा करते रहे। इस दौरान उनकी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान से भी नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed