Recent Posts

September 18, 2026

बिग ब्रेकिंग–:बीकेटीसी कर्मचारीयों के वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम धामी से । जल्द शासनादेश जारी करने की मांग।

बीकेटीसी कर्मचारीयों के वन टाइम सेटलमेंट की घोषणा के बाद कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम धामी से । जल्द शासनादेश जारी करने की मांग।

देहरादून । एक बड़ी खबर आपको बता दें कि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से वन टाइम सेटलमेंट के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और धर्मेस्व मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। जिसमें संघ की ओर से सचिव राकेश झींकवान, उपाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ,संगठन मंत्री बिनोद पुरोहित प्रचार मंत्री दीपेंद्र रावत सदस्य राकेश थपलियाल, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,सदस्य संतोष त्रिवेदी आदि लोगों ने प्रतिभाग किया ।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वार मुख्यमंत्री से इसमें शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की मांग की गई जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह जल्दी इसमें शासनादेश जारी करेंगे । वहीं प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी सिंह का भी विशेष धन्यवाद किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed