Recent Posts

September 18, 2026

हादसा–मसूरी में गिरी कार ।देहरादून कॉलेज में पढ़ने वाले चार युवकों की दर्दनाक मौत।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत।

मसूरी (देहरादून)- 4 मई

मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई है घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो वयुवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी जिनको भी खाई से निकलकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed