August 5, 2026

बिग ब्रेकिंग –बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता- रघुवीर बिष्ट।

बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ता- रघुवीर बिष्ट
गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल दसौली एवं नगर मंडल गोपेश्वर की एक संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैप्टैन महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि 2024 के आम चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक सत्येंद्र असवाल ने कहा कि गांव चलो अभियान कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य और रुद्रप्रयाग जिले के सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से देश विकसित राष्ट्र के और आगे बढ़ रहा है वही सारे विश्व में भारत का मान भी बड़ा है जहां एक और संस्कृति राष्ट्र का निर्माण महाकाल कॉरिडोर बद्री केदार का पुनर्निर्माण एवं श्री राम मंदिर अयोध्या का निर्माण होकर सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत किया जा रहा है वही दूसरी ओर किसानों के लिए महिलाओं के लिए युवाओं के लिए एवं गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है वहीं भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में भी केंद्र सरकार हो या भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार है जीरो टॉलरेंस की नीति से आगे बढ़कर काम कर रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य अथवा केंद्र की जहां भी शासन करती है अंत्योदयी पर्यत्न को लेकर कार्य कर रही है इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि भारतवर्ष को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हम सबको 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 75% से अधिक मतों से विजई करना होगा उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्यकर्ताओं को 9 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर प्रवास करना होगा और भूत पर प्रवासी कार्यकर्ता को 24 घंटे तक इस बूथ पर रहकर वहां के युवाओं से महिलाओं से किसानों से और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों को बताना होगा इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दसौली बल्लभ प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधु भगिनी इस महत्वपूर्ण गांव चलो अभियान में प्रतिभा कर गांव की सामाजिक रचना का अध्ययन भी करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा बल्लभ प्रसाद थपलियाल जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी पूर्व जिला संयोजक एडवोकेट धूम सिंह नेगी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल जिला उपाध्यक्ष प्रियंका बिष्ट श्रीमती धोली देवी श्रीमती सतीश्वरी टम्टा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मंमगाई पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन मैथानी जिला भेषज संघ अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत मंडल उपाध्यक्ष भास्कर सेमवाल कैप्टन आनंद सिंह अमित ठाकुर वैभव नैनवाल प्रशांत रावत इशांत रावत दीपा तिवारी कल पाठक सबरीलाल खनेडा संजय सिंह वर्तवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed