बिग ब्रेकिंग -पुरोला के घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री धामी का आया बड़ा बयान.

by | Jun 15, 2023 | उत्तराखण्ड, देहरादून | 0 comments

पुरोला घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई घटनाओं में प्रशासन ने ठीक तरीके से काम किया। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा। कोई कानून अपने हाथ में न ले।