बद्रीनाथ विधानसभा में अभी से चुनावी हलचल हुई तेज। इस महिला की दावेदारी से चर्चाएं हुई तेज।

by | Apr 8, 2026 | Breaking, उत्तराखंड, उत्तराखण्ड, खबर हटकर, चमोली, ताज़ा ख़बरें, देहरादून, न्यूज़, बद्रीनाथ, राजनीति | 0 comments

बद्रीनाथ विधानसभा में अभी से चुनावी हलचल हुई तेज। इस महिला की दावेदारी से चर्चाएं हुई तेज।

उत्तराखंड। आगामी 2027 का चुनाव बेहद ही रोचक होने जा रहा है। आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक महिला आरक्षण बिल पास होते ही उत्तराखंड में जहां विधानसभा की सीटें 70 से बढ़कर 105 होने जा रही हैं वहीं महिलाओं को भी मौका मिलने जा रहा है।
वहीं हाल ही में उत्तराखंड प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष बनी योगिता रावत के नाम की चर्चा भी अब तेज होने लगी है।
आपको बता दें कि योगिता रावत की पढ़ी लिखी ग्रेजुशन और बीटेक महिला हैं जो मल्टीनेशनल कंपनियों में एचआर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद अपने गांव चमोली जिले के खेनूरी से बंपर वोटो से प्रधान का चुनाव जीती हैं जिसके बाद प्रधान संगठन की जिलाध्यक्ष बनी हैं वहीं पहली बार प्रधान संगठन की कार्यकारिणी में सीधे प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज हुई हैं।

अब आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी योगिता रावत को एक सशक्त दावेदार के रूप में देखी जा रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक अब होने जा रहे परिसीमन में कई सीटें प्रभावित हो सकती हैं जिनमें 35 प्रतिशत महिलाओं की दावेदारी सुनिश्चित होगी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि आगामी चुनावों में किन किन सीटों पर बड़े बदलाव होते हैं।