बिग ब्रेकिंग -केदारनाथ में क्रेश हेलीकाप्टर में सवार लोगो की सूची आई सामने.

by | Oct 18, 2022 | उत्तराखण्ड | 0 comments

रुद्रप्रयाग में मंगलवार को केदारनाथ से 2 किमी. दूर एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सात यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर आर्यन हेली कंपनी का था। ये गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। ये फाटा इलाके से श्रद्धालुओं. को केदारनाथ ले जा रहा था.

पायलट अनिल सिँह थे वहीं अन्य की सूची….

अवगत कराना है कि, आज तकरीबन समय 12 बजे के आसपास जनपद रुद्रप्रयाग के स्थान केदारनाथ से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी लेकर आने वाला आर्यन एवियशन का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर गरुड़चट्टी के पास गिर गया था।
इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची।
इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दु:खद मृत्यु हुई है।
इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों का विवरण
1 श्री अनिल सिंह – पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5 श्रीमती सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7 श्री प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई