बिग ब्रेकिंग -ऊर्जा कर्मचारियों ने किया हड़ताल बंद करने का फैसला सफल हुई ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता

by | Jul 27, 2021 | चमोली | 0 comments

ऊर्जा कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला ले लिया है वही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से भी वार्ता सकारात्मक रही जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला हुआ बैठक के बाद संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले एक महीने के भीतर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मांगों को पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान मोर्चा के सम्मुख ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने इस बात को रखा कि हाल ही में उन्हें ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी मिली है, ऊर्जा निगम को एमडी और सचिव भी हाल ही में मिले है। लिहाजा विभाग को समझने का थोड़ा समय मिलना चाहिए।