उत्तराखंड। भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट लिपुलेख मोटर मार्ग में सेना के वाहन के ऊपर मलबा गिरने से एक दुर्घटना हो गई है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है साथ ही दो सेना के जवान घायल हो गए जिन्हे धारचूला के आर्मी बेस कैंप लाया जा रहा है ।


बता दे की देर शाम लिपुलेख से धारचूला आ रहा सेना के वाहन के ऊपर छंकन नामक स्थान पर चट्टान भरभरा के गिर गया जिसमे के युवक की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही दो सेना के जवान घायल हो गए है जिसे पैदल मार्ग से आर्मी हॉस्पिटल धारचूला लाया जा रहा है ।



